भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के संतोष सिंह पवार बने प्रदेश अध्यक्ष
कन्नौदः से संवाददाता ओमप्रकाश टांडी की रिपोर्ट
वर्ष 2024 के अंत में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ऑनलाइन बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई सक्रिय पदाधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए,भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की 2024 के अंत में ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई जिसमें कार्यों के आधार पर सक्रिय पदाधिकारी को नए दायित्व सौंपे गए ,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी यादव की अनुशंसा पर सागर संभाग अध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी पँवार को पदोन्नत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष(पुरुष) मध्यप्रदेश का दायित्व दिया गया, एवं प्रदेश संगठन मंत्री,मोहनलाल गुर्जर एवं कार्यकारिणी महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुधारानी शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया,नए सदस्यों को समस्त भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकरियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालते ही श्री पँवार ने अपने समस्त संभाग अध्यक्षो,जिला अध्यक्षों से निवेदन किया है कि हमें 2025 में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाना है, जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में हमे सायबर क्राइम के बारे में जागरूकता फैलानी है, सदस्यों को नए दायित्व संभालने पर मध्यप्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, शिवम तिवारी,आलोक उमरे,प्रेमकुमार वैध,भंवरलाल मेनारिया, कृष्णा यादव, मनीष गुप्ता,रूपलाल मेनारिया,ओमप्रकाश टांडी,सोहन वर्मा,आस्था जैन,भावेश नाहर, जीवनलाल जैन चायवाले,महेंद्र सिंह पंवार, राकेश विश्वकर्मा, रामरतन यादव,महेंद्र कुशवाह, डॉ सुनील जलाँद्रै, निशा भट्ट ,सुनीता यादव ,सोनिया ताम्रकार एवं अन्य सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया,