उरई(जालौन)राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज माधौगढ़ में अभियान चलाकर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल राजेश कुमार द्वारा उपस्थित समाज सेवियों के सहयोग से दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों, एम्बुलेंस के चालकों व अन्य व्यवसायिक वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन का संचालन करने की सलाह दी गई तथा जो भी वाहन चालक बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के वाहनों का संचालन करते मिले उनको फूल देकर व माला पहनाकर सीट बेल्ट व हेलमेट पहनकर वाहन का संचालन करने हेतु आग्रह किया गया । वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया । साथ ही वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, गलत ढंग से ओवरटेक न करने, राँग साइड वाहन न चलाये जाने हेतु एवम् समस्त वैध प्रपत्रों सहित वाहन का संचालन करने हेतु आग्रह किया तथा यह भी अवगत कराया कि भारत सड़क दुर्घटनाओं की समस्याओं से जूझ रहा है, जिसमें दुर्घटनाओं में हताहत होने वालों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। उपरोक्त के दृष्टिगत हम सभी की जिम्मदारी है कि हम स्वयं भी जागरुक हों और दूसरों को भी जागरुक करने हेतु आग्रह करें। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा0/प्रर्व0), सुरेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाकर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित किया और जो वाहन चालक बगैर हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन करते मिले उन्हें फूल देकर व माला पहनाकर सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करके ही वाहन चलाने हेतु आग्रह किया व यातायात नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, गलत ढंग से ओवरटेक न करने, राँग साइड वाहन न चलाये जाने हेतु आग्रह किया एवं रात्रि में हेड लाइट के हाई बीम/लो बीम के प्रयोग के बारे में जानकारी मुहैया करायी एवम् समस्त वैध प्रपत्रों सहित वाहन का संचालन करने की सलाह दी। वही यात्रीकर/मालकर अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय द्वारा रामपुरा कस्बा में आमजनमानस के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन करने वाले वाहन स्वामियों को फूल देकर व माला पहनाकर उनसे भी हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु आग्रह किया व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया। साथ ही वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, गलत ढंग से ओवरटेक न करने, राँग साइड वाहन न चलाये जाने हेतु आग्रह किया एवम् रात्रि में हेड लाइट के हाई बीम/लो बीम के प्रयोग के बारे में जानकारी मुहैया करायी एवम् समस्त वैध प्रपत्रों सहित वाहन का संचालन करने की सलाह दी। इस दौरान क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया गया।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन)उ.प्र.