नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
समाहरणालय में हजारो की संख्या में 13 गांव से गवाही देने महिलाएं पुरुष पहुंचे ।
दलाल द्वारा ग्रामीण पर एक ही जमीन पर अलग-अलग कोर्ट में झूठा वाद चलाया जा रहा है – ग्रामीण।
हजारीबाग: मंगलवार को सदर प्रखंड स्थित के बैहरी सखिया ओरिया गुडवा चानो जुलजुल दुगदा सिंघानी अमृतनगर बिरबीर , कनिमुंडवार ,बेलामुंडवार , लाखे, जबरा , मरहेता जो 13 गांव का रामनवमी मेला लगता है इस परिसर को जमीन दलालों द्वारा 2019 से खरीद बिक्री कर दी गई और उल्टा जमीन दलाल द्वारा ग्रामीण पर एक ही जमीन पर अलग-अलग कोर्ट में झूठा वाद चलाया जा रहा है जिसके लिए आज ग्रामीणों ने पीटीसी चौक से पैदल मार्च करते हुए डिस्टिक मोड़ से होते हुए समाहरणालय पहुंचे और न्यास बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल एवं ग्रामीण उपायुक्त से मुलाकात किए और आज एक वाद 68/24 का उपायुक्त न्यायालय में तारीख था जिसमे समाहरणालय में हजारो की संख्या में 13 गांव से गवाही देने महिलाएं पुरुष पहुंचे , बता दे की सदर प्रखंड स्थित बैहरी सखिया शिवांगना शिव मंदिर में मेला परिसर मे 150 वर्षो से 13 गांव का मेला रामनवमी मेला दुर्गा पूजा मेला शिवरात्रि पूजा मेला एवं अन्य धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 13 गांव से होते आ रहा है।और 2 एकड़ मंदिर मेला के लिए पूर्वजों के द्वारा छोड़ी गई थी दान की गई इसी मंदिर मेला जमीन को भूमाफियाओं के द्वारा 2019 से अवैध खरीद बिक्री कर ली गई है और कब्जा व हड़पने के उद्देश्य से ग्रामीणों पर बिना जानकारी का झूठा वाद अलग-अलग कोर्ट में किया जा रहा है पूर्व में भी तीन बार कोर्ट किया गया था जिसमें तीनों बार मंदिर पक्ष में फैसला आया । इसकी जानकारी गोपाल शिवांगन शिव मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामस्वरूप महतो और सचिव जानकी महतो ने दी मौके पर सभी गांव से आए हुए काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए ।