श्री महावीरजी में चोर 6 मिनट में एटीएम काटकर 9.42 लाख रुपए चुरा ले गए
करौली जिले के श्री महावीर जी उत्तर भारत के प्रसिद्ध दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र महाबीर जी में मंगलवार रात को अज्ञात बदमाश आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को काटकर 9.82 लाख रुपए का कैश चुरा ले गए। व जिला मुख्यालय करौली में एटीएम काटने व चोरी के प्रयास की घटना के दो दिन बाद ही श्री महावीर जी में हुई वारदात से। सकतें आई पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए बुधवार को जिले भर में नाकाबंदी कर दी। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा थाना अधिकारी रामदयाल ने बताया कि कस्बा के मुख्य बाजार में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने लगे ICICI बैंक के एटीएम को बदमाशों ने रात करीब पौने दो बजे काट दिया और उसमें रखे 9.82 लाख पार कर दिए। रात करीब 2:00 बजे जिला पुलिस कंट्रोल को वारदात की सूचना मिली। तो गस्त ड्यूटी में तैनात जापता मौके पर पहुंचा।जब तक बदमाश घटना को अंजाम देखकर फरार हो गए।बुधवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्रपाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। और मौका मुआयना किया सरेबाजार हुई। एटीएम काट कर कैश चुराने की घटना से लोगों ने बढ़ती आपराधिक वारदातों पर चिंता जाता है। कि रविवार रात को करौली के गुलाब बाग में एक्सिस बैंक के एटीएम को काटने के प्रयास की घटना हुई थी लेकिन पास स्थित बड़ौदा बैंक के एटीएम के गार्ड की तत्परता से राशि चोरी होने से बच गई। और मौके पर आरोपी भी दबोच लिया था।एवं एटीएम तोड़ने की घटना को लेकर बैंक शाखा प्रबंधन उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने में जुटा है ऐसे में वारदात की बुधवार शाम 16 घंटे बाद सहायता प्रबंधक प्रदीप कुमार चौहान ने पुलिस को प्राथमिक की दर्ज कराई है बैंक का कहना था कि वो मिलान कर रहे थे। ऐसे में शाम करीब 5:30 बजे प्राथमिक की दर्ज कराई गई।हालांकि पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज होने से पहले ही सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल कर कार्रवाई शुरू कर दी है
इंडिया टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव कैला देवी करौली राजस्थान।