रिपोर्टर राम मगन विश्वकर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ प्रतापगढ़। जेठवारा थाना अंतर्गत कानूपुर नगरिया गांव में घर से सौ मीटर की दूरी पर युवक का शव मिला जिससे परिजनों में कोहराम मच गया, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 33 साल के नागेंद्र सरोज का शव हत्या कर फेके जाने की आशंका जताई जा रही है जेठवारा थाना इलाके के कानूपुर नगरिया गांव का मामला बताया जा रहा है। जेठवारा थाना क्षेत्र में आए दिन घटित हो रही घटनाओं से जनता में दहशत का माहौल बना है। अभी हाल में ही उसी गांव के होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का खुलासा मे जुटी थी पुलिस उसी ग्राम सभा से दुसरा मामला सामने आया।