अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
चिचोली। मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी चिचोली डॉ राजेश अतुलकर द्वारा बताया गया की प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमे आमजन को स्वस्थ्य रहने और उनके अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है इस वर्ष की थीम स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य पर चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश चौहान बीईई एवम बीपीएम अनिल कटारे ,बीसीएम विनीत आर्य,एमटीएस पंकज डोंगरे द्वारा जानकारी देते हुए बताया की किस प्रकार मातृ एवं नवजात शिशु जिनका स्वास्थ्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है को जांच और केयर के साथ उत्तम स्वास्थ्य प्रदान किया जा सकता है, आयोजन के दौरान नीलेश सूर्यवँशी, विवेक नागले, गजराज रघुवंशी, राजकुमार यादव, कविता दरवई, डी टाटीसार, राजेश धुर्वे, रामरूप कैन, आकाश साहू एवम कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत विकास खण्ड के समस्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर माता शिशु और वृद्धजन की बीपी सुगर और अन्य जांच कर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।