दुद्धी सोनभद्र ।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गांव में एक पीआरडी जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है ।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवर प्रसाद (52) पुत्र चतुरी निवासी दीघुल जो बीजपुर में तैनात बताए गए थे और दो-तीन दिन पूर्व घर पर आए थे।
शुक्रवार की रात भोजन के बाद घर से निकले थे लेकिन पूरी रात घर नहीं आए ।जब परिजन सुबह उनकी खोजबीन की तो उनका शव घर से करीब 25 मीटर की दूरी पर स्थित एक आम के पेड़ में नायलॉन रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव मिला ।परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी और ग्राम प्रधान जगतनारायण ने पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को आम के पेड़ से उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पांच पुत्रियां और एक पुत्र है ,जिनमें तीन बेटियों का विवाहित हो चुका हैं जबकि दो बेटियां और एक पुत्र अभी अविवाहित हैं।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
पीआरडी जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हो सका ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा ।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह