जीएसटी बचत उत्सव का आयोजन, व्यापारियों और ग्राहकों से मिले भाजपा नेता
शामली/कांधला।
जीएसटी दरों में कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जीएसटी बचत उत्सव मनाया। इस अवसर पर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह व नगर अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने कस्बे के व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की तथा उन्हें कम हुई दरों की जानकारी दी।
नेताओं ने कहा कि जीएसटी घटने से हर वर्ग को फायदा होगा। इससे जहां आम लोगों को सस्ती दरों पर सामान उपलब्ध होगा, वहीं व्यापारियों को भी बढ़ावा मिलेगा। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने अपील की कि लोग जागरूक होकर इस कटौती का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक खरीदारी करें।
नगर अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने कहा कि पहले की सरकारें टैक्स बढ़ाती थीं, लेकिन पहली बार किसी सरकार ने टैक्स कम किया है। इसका सीधा लाभ करोड़ों उपभोक्ताओं और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को होगा।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों को पत्रक भी वितरित किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव शर्मा, जिला मंत्री सुधा तोमर, मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन, डॉ. रामकुमार शर्मा, डॉ. रणवीर वर्मा, मंडल महामंत्री दीपक गुप्ता, अशोक चौहान, संजय मित्तल, व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल, रोहित गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
—
जिला रिपोर्ट – तल्हा मिर्जा, शामली