ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण

```

दिनांक 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे ब्यूरो चीप- राकेश मित्र

राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण, कोरेनार में आजाद बंग आर्मी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुब्रत विश्वास जी के पखांजूर क्षेत्र आगमन के अवसर पर क्षेत्रीय बंग समाज के प्रमुखों एवं युवाओं की एक महत्वपूर्ण आमसभा आयोजित की जाएगी।

इस आमसभा का उद्देश्य बंग समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं संवैधानिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करना तथा समाज के समग्र विकास हेतु भविष्य की रणनीति तय करना है। आमसभा में इस विषय पर विशेष रूप से विचार किया जाएगा कि किस प्रकार संगठित होकर सामाजिक जागरूकता, अधिकारों की रक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस आमसभा में समाज के वरिष्ठ जनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समाज के भविष्य को मजबूत दिशा दी जा सके।

बंग समाज के सभी प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं मातृशक्ति से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आमसभा को सफल बनाएं। क्षेत्रीय पत्रकारों, मिडिया साथियों, डिजिटल मीडिया साथी, प्रिंट मीडिया साथी एवं सोशल मीडिया साथियों से अपील है वे बंग समाज के आमसभा में शामिल होकर समाज की आवाज को जन-जन तक पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *