जालोर।पुलिस थाना सायला ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दूध बेचने की आड़ में एमडी बनाने और व्यापार करने वाले आरोपी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 101.5 ग्राम एमडी, 90,800 रुपये नकद तथा एमडी बनाने में प्रयुक्त केमिकल व उपकरण जब्त किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम (आरपीएस) के निर्देशन एवं वृताधिकारी जालोर गौतम जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ चौकी जालोर से मिली सटीक सूचना पर 3 मई 2026 को सरहद आसाणा में कार्रवाई की गई। यहां अशोक कुमार उर्फ ओखाराम पुत्र हिमताजी पुरोहित निवासी आसाणा के घर पर दबिश दी गई, जहां से अवैध एमडी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी दूध बेचने की आड़ में एमडी तैयार कर उसका अवैध व्यापार करता था। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 122/2026 दर्ज कर धारा 8/22, 28, 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
मामले की आगे की जांच पुलिस थाना बिशनगढ़ द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
सुरेन्द्र सिंह, राजाराम, रणजीत सिंह, लक्ष्मण राम, सांवला राम, अशोक कुमार, आसु राम, गीता, सुमेर सिंह।