निशुल्क खाद्यान्न की अंतिम तिथि बढ़ायी गई।
मथुरा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजनान्तर्गत आवंटित नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 15-6-2022 को विस्तारित करते हुए उपरोक्त नि: शुल्क खाद्यान्न की वितरण दिनांक 17-6-2022 निर्धारित की गई है।
अत: जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उक्त अवधि में संबंधित उचित दर विक्रेता से प्रधान मंत्री गरीब अन्ना योजना अंतर्गत अंतोदय का पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर आवंटित अतिरिक्त नि:शुल्क प्रति यूनिट 03 किलो गेहूं व 02 किलो चावल के साथ साथ एक एक किलो आयोडीन नमक , साबुत चना एवं रिफाइंड ऑयल प्रति कार्ड अनिवार्य रूप से प्राप्त कर ले। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओ के मोबाइल ओ. टी. पी. वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण दिनांक 17.06.2022 को भी संपन्न होगा।
कोविड़-19 महामारी के दृष्टिगत इ -पोस मशीन से वितरण के समय प्रत्येक उचित दर दुकान पर टोकन सिस्टम लागू करते हुए सुनिश्चित किया जाएगा कि एक दुकान पर एक समय 05 से अधिक उपभोक्ता न रहे और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दो उपभोक्ताओं के मध्य कम से कम 02 गज की दूरी बनाई जाए तथा उनकी बारी आने पर खाद्यान्न निर्गत किया जाए। सभी राशनकार्ड धारक मास्क लगाकर तथा दूरी रखते हुए उपरोक्तानुसार खाद्यान्न प्राप्त कर ले। समस्त उचित दर दुकानें प्रात: 06:00 बजे से 09:00 तक खुलेंगी।
जनपद के उचित दर दुकानों पर तैनात नोडल अधिकारीयो की उपस्थिति में सुनिश्चित किया जाएगा तथा तैनात नोडल अधिकारी द्वारा निरंतर अपने – अपने क्षेत्र के अंतर्गत भ्रमणशील रहकर उपरोक्त विवरण सुनिश्चित किया जाएगा।