ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मुख्य सीसी सड़क कीचड़ मे तब्दील होने से एक दर्जन गांवों के ग्रामीण परेशान

```

नागौर जिले के जारोड़ा गांव की मुख्य गौरव पथ सड़क पर कीचड़ फैला रहने से ग्रामीणों के साथ साथ इस सड़क से गुजरने वाले करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।एक दर्जन गांवों का मुख्य मार्ग होने के चलते दिन भर आवाजाही रहती है।ऐसे मे सडक़ पर कीचड़ फैला रहने से दुपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि दुपहिया वाहन चालक तो कई बार गिरकर चोटिल हो जाते है।गौरव पथ सड़क बनाई गई उस समय ही पानी निकासी के लिए आधी अधुरी नाली का निर्माण किया गया था और उसको भी कई ग्रामीणों ने जगह जगह से बंद कर दिया है जिसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी हर समय सड़क पर जमा रहता है।वही सड़क भी जगह जगह से गड्ढों मे तब्दील हो गई है।जिसके चलते सड़क से आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।ऐेसे मे सीसी सड़क के नाम पर लाखों रूपए खर्च करने के बावजुद ग्रामीणों को कीचड़ से निजात नही मिली।ग्रामीणों की मांग है कि सडक़ से पानी की निकासी करवाई जाए ताकि ग्रामीणों को कीचड़ से राहत मिल सके।

रिपोर्ट ओमप्रकाश गौड़ ब्यूरो चीफ मेड़ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *