केन्दुझर सहर स्थित श्री सत्यसाइ सेवा समिति के माध्यम से वृक्षारोपण कार्यक्रम ।
————————————————–
केन्दुझर: ०५/०८/२०२४, प्राप्त सूचना के अनुसार केन्दुझर शहर स्थित श्री सत्य साई सेवा समिति के माध्यम से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी को सप्रेम साईराम परम आराध्य भगवान श्री सत्यसाई बाबा की अपार कृपा से ०४.०८.२०२४ को रविवार दिन “श्री सत्यसाई प्रेमतरु” कार्यक्रम समिति के सेवादल भाई बहनों द्वारा आयोजित किया गया है।
इस प्रेमतरु रोपण कार्यक्रम में प्रातः ०८:०० बजे रसबन्तला ग्राम स्थित सरकारी उच्च विद्यालय तथा नोडाल उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया था। हमारी समिति के पूर्व आबाहक श्री ब्रह्मेश्वर साहू भाई उस विद्यालय में प्रधान शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और उनके प्रत्यक्ष तत्वावधान में उस विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं हमें इस प्रेमतरु रोपण में बहुत सहायता की और आगामी दिनों में रोपे गए प्रेमतरु वृक्षों की देखभाल करने के लिए प्रतिश्रुति दी। वहाँ सेवादल सदस्य, विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर १८६ प्रेमतरु वृक्ष रोपण किया गया था। अंत में वहाँ भजन गायन के साथ शांति मंत्र पाठ किया गया था।
प्रेमतरु कार्यक्रम के माध्यम से अनन्य सेवा के अवसर प्रदान करने के लिए स्वामी को हृदय से कृतज्ञता। जय साईराम…
०४.०८.२०२४
कुल प्रेमतारु रोपण – १८६
पुरुष सेवादल – १५ जन
महिला सेवा दल – ०४ जन
शिक्षक – ०५ जन
विद्यालय छात्र-छात्राएं – १३५ जन
सम्वाददाता: ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम पात्र, केन्दुझर (ओडिशा)