संवाददाता दित्यपाल राजपूत
टीकमगढ़।पुलिस प्रशासन नाकाम।
ग्राम पंचायत जसवंतनगर में ग्रामीणों ने आज sp साहब को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया पिछले 1 वर्ष में हमारे ग्राम से अलग-अलग किसानों की 30नग भैंसों की चोरी हुई है जिसमें , घटना के उपरांत हर बार पुलिस चौकी मैं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद भी तक कोई जानकारी नहीं हुई है जिसके उपरांत 22 जुलाई की रात में पुन हमारे ग्राम से 7नग भैंसे चोरी हो गई ।जिसके संबंध में आज समस्त ग्रामीणों sp महोदय को ज्ञापन दिया। और आग्रह किया जल्द से जल्द इन चोर गिरोह का पर्दाफाश करे ।ज्ञापन में प्रमुख रूप से इन्जी दुष्यंत सिंह लोधी, मनीष राजपूत, गुड्डन, सालिकराम अहिरवार,विजय यादव, दिनेश यादव,देशराज, जसरथ आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए