कुशीनगर थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास आदि के मामले में दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद-
आज दिनांक 19.08.2025 को सुबह में थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के खिरकिया में दो पक्षों(सजातीय) के बीच आपसी विवाद/कहासुनी के दौरान विकास यादव ( उम्र करीब 30 वर्ष), पुत्र सुनील यादव, को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रकरण में तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 451/2025 पंजीकृत है। थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों 1- दिनेश यादव पुत्र रामधनी यादव, 2- राहुल यादव पुत्र रामधनी यादव साकिनान जंगल खिरकिया थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक अदद लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन अदद जिन्दा कारतूस, दो अदद फायर शुदा खोखा कारतूस बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 451/2025 धारा 191(2),191(3),109 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्तगण—
1- दिनेश यादव पुत्र रामधनी यादव सा0 जंगल खिरकिया थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उम्र करीब 38 वर्ष
2- राहुल यादव पुत्र रामधनी यादव साकिन जंगल खिरकिया थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर उम्र करीब 28 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1- एक अदद लाइसेंसी रिवाल्वर
2- तीन अदद जिन्दा कारतूस
3- दो अदद फायर शुदा खोखा कारतूस
4- जामा तलाशी के 1500/- रूपये नकद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
2. व0उ0नि0 रवि भूषण राय थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 चंदन मौर्य थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
4. उ0नि0 आकाश गिरी थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर. NDTV ITI N national buro chief Rajesh Maurya