नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
सोनभद्र।जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि आई०सी०डी०एस० विभाग द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओ पोषण प्रबंधन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण और शिक्षा आदि के सम्बन्ध में पोषण पाठशाला का सफल आयोजन गत वर्षो में किया गया था। उक्त गतिविधि की निरन्तरत बनाये रखते हुए इस वर्ष भी “पोषण पाठशाला” का आयोजन 23.09.25025 क पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01.30 बजे के मध्य एन०आई०सी० के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा किया जायेगा” इस वर्ष पोषण पाठशाला की मुख्य थीम “खेल, पोषप् शिक्षा और अभिभावक सहभागिता से सशक्त बचपन ‘निर्धारित की गयी है।
पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त “खेल, पोषण शिक्षा और अभिभावक सहभागिता से सशक्त बचपन के सम्बन्ध में हिन्दी में विस्तार से चर्चा की जायेगा तथा वी०सी० के माध्यम से लाभार्थियों एवं अन्य द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिया जायेगा।इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट भी किया जायेगा, जिसका वेब लिंक https://webcast.gov.in/up/icds है। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी, आम जनमानस कार्यक्रम से जुड़ कर महत्वपूर्ण पोषण शिक्षा से लाभान्वित हो सकता है। पोषण पाठशाल वेब कास्ट सम्बन्धी उक्त लिंक के माध्यम से जनपद में कार्यरत सभी बाल विकास परियोजन अधिकारी, मुख्य सेविकायें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशाओं एवं आशा संगिनी को जोड़ने के निर्देश दिये गये है। अपील- बाल विकास विभाग जनपद में कार्यरत लगभग 1821 आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों, उनके अविभावकों एवं आम जनमानस को 23.09.2025 क पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01.30 बजे से आयोजित होने वाले वेब कास्ट में उपरोक्त लिंक जुड़ने की अपील करता है।