रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में 8 मई को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है हाल ही में मंदिर परिसर में एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जवाहर तनेजा ने की इस बैठक में पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई व्यवस्थाओं इस समीक्षा की गई
मंदिर कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को 1 वर्ष पूरा हो गया है इस उपलक्ष में 5 मई से 9 मई तक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रमों की शुरुआत 5 मई को निशुल्क नेत्र शिविर से होगी। उसके अगले दिन 6 मई को एक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा यह रैली कस्बे के प्रमुख मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी 7 मई को एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी मुख्य आयोजन 8 मई को होगा। जब मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर निवाई(टोंक) से प्रकाश दास जी महाराज गुणगान करेंगे. कार्यक्रम का समापन 9 मई को विशाल भंडारे के साथ होगा। इसमें हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। मंदिर समिति द्वारा साफ सफाई पानी बिजली और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है वहीं दूसरी ओर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने बाबा श्याम के लिए तोरण द्वार की घोषणा की सभी कमेटी सदस्यों ने विधायक महोदय का आभार जताया। बैठक में जवाहर तनेजा. दिनेश शर्मा बंटी. अनिल जैन. महेंद्र गोपालिया. मदन मुखिजा. राजेश सिंगल. धीरज राणावत. नवल चौधरी. गौरव सोनी. नवीन शर्मा.चमन सैनी.शुभम सिंघल. त्रिलोक अग्रवाल. अनिल किलाड. मदन जोशी. लक्ष्मीकांत शर्मा. मुक्की गोयल. रवि सतीजा. किशन वेद.बबली अग्रवाल. शंकर श्रीवास्तव. विभोर मित्तल. मनोज सोनी. पनी पंडित. संदीप जैन. नवल किशोर शर्मा.रोशन सैनी. अमित अग्रवाल. महेंद्र सैनी. सत्यम गोयल. आदि श्यामभक्त मौजूद रहेंगे
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान।