ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: जगन्नाथ चौक स्थित जगदीश मंदिर पर लगा वाटर कूलर

```

राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़

कटनी। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है, वहीं शहर के जगन्नाथ चौक स्थित जगदीश मंदिर में लगवाया गया वाटर कूलर आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। तपती धूप में राहगीरों, श्रद्धालुओं और आसपास के दुकानदारों के लिए यह वाटर कूलर जीवनदायिनी सुविधा बन गया है।

मंदिर समिति द्वारा जनसेवा की भावना से स्थापित यह वाटर कूलर प्रतिदिन हजारों लोगों की प्यास बुझा रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है और हर कोई ठंडे पानी का लाभ लेकर राहत महसूस कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था करना किसी पुण्य कार्य से कम नहीं है। राहगीरों ने मंदिर समिति के इस सराहनीय प्रयास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को प्यासा न रहना पड़े। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें और स्वच्छता बनाए रखें।

गौरतलब है कि इस तरह की पहलें समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं और दूसरों को भी जनहित में आगे आने के लिए प्रेरित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *