जनसहयोग से ही अपराधों पर लगेगी लगाम : एसएसपी शुभम अग्रवाल
अमलोह( अजय कुमार)
जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। लोगों के सहयोग के बिना अपराधों को पूरी तरह नियंत्रित करना संभव नहीं है। वह यहां आम आदमी व्यापार मंडल अमलोह द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।सभा का आयोजन व्यापार मंडल के अध्यक्ष रुपिंदर जिंदल की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर डीएसपी बिक्रमजीत सिंह घुम्मन, एसएचओ तरनजीत सिंह, अमलोह एवं मंडी गोबिंदगढ़ की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।एसएसपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि जिले में अपराध दर में पहले की तुलना में कमी आई है और पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाई है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की ताकि अपराधों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।बैठक के दौरान अमलोह-मंडी गोबिंदगढ़ मुख्य मार्ग पर ट्रकों के कारण लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम, शहर के बाजारों में यातायात अव्यवस्था तथा तेज आवाज वाले स्पीकरों से लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उपस्थित लोगों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।वहीं, बुगा चौक अमलोह क्षेत्र में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। मंडी गोबिंदगढ़ के व्यापारियों ने उनके साथ हो रही लाखों रुपये की ठगी की वारदातों पर सख्त कानून लागू करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।इस अवसर पर ट्रेड विंग हलका कोऑर्डिनेटर रोहित गोयल, गौ सेवा समिति के अध्यक्ष भूषण सूद, पाली अरोड़ा, राकेश थोर बंटी, नीरज करकरा, हिमांशु जिंदल, पिंकी थोर, राकेश गोयल, मयंक अग्रवाल, नाहर सिंह, रविंदर कुमार, सुनील पकदल, अरुण खुल्लर, योगेश खुल्लर, जगमोहन दत्ता, प्रदीप भल्ला, हेमंत बट्टा, सुशील शर्मा एवं गुरपाल सिंह बॉबी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन-: अमलोह में आयोजित जनसभा को संबोधित करते जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल। मंच पर डीएसपी बिक्रमजीत सिंह घुम्मन, एसएचओ तरनजीत सिंह