खब्बू तिवारी के चुनावी चौपाल कंदरिया में उमड़े लोग
अयोध्या।
गोसाईंगंज कस्बे के बगल कन्द्रियावा गांव में उपचुनाव को लेकर भाजपा ने एक चौपाल आयोजित किया।समाजसेवी रविन्द्र तिवारी द्वारा आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी खब्बू,विशिष्ठ अतिथि के रूप में क्षेत्रिय अध्यक्ष कमलेश मिश्र संचालन कृष्णकुमार मिश्र मौजूद रहे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने भाजपा सरकार के कार्यो की बखान करते हुए कहाकि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार है।उपचुनाव में विधानसभा कटेहरी से चुनाव जीतने से इस विधानसभा की तकदीर बदलने जा रही है।आजादी के बाद से जो विकास नही हुआ है वह इन ढाई साल के समय मे होने जा रही है।विधासभा कटेहरी व मिल्कीपुर को सीएम योगी ने गोद ले लिया है।अभी तक कटेहरी विधानसभा कई मायनों में पीछे रही है,जिसका सबसे बड़ा कारण है कि बीते 2017 व2022 में भाजपा प्रत्यासी नही जीत सका और जो जीता उसके पास जब लोग जाते है तो कहते है कि हमारी सरकार नही है।इसलिए हम कुछ कर नही सकते है।आप लोग उनको बताए कि हम लोग इस बार मोदी योगी की सरकार के साथ है।हमारी एक कल्पना थी कि भारत विश्व गुरु बने व सबसे अग्रणी रहे।2014 में मोदीजी की सरकार बनने के बाद जब बिदेशो में मोदी जी जिंदाबाद व भारतमाता की जय के नारे के साथ हमारा प्रधानमंत्री सबसे आगे होता है तो हमारा सर गर्व से उठ जाता है।हम गोसाईंगंज विधानसभा के विधायक रहे है और गोसाईंगंज मया को बाईपास दिलाया।आज गोसाईंगंज विधानसभा में हजारों लोग हमारे साथ खड़े रहते है।आवाहन करते है कि कटेहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी धर्मराज निषाद को भारी मतों से बिजयी बनाकर विधानसभा भेजे,जिससे आपके क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने कहाकि पार्टी ने धर्मराज निषाद पर अपना विश्वास जताया है।आपका आशीर्वाद पूरा परिणाम बदल देगा।धर्मराज निषाद की जीत से कटेहरी ही नही पूरा अंबेडकर नगर का सर्वांगीण विकास होगा।हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य करती है।हम सभी को रामलला सरकार का सम्मान वापस लाना है,जिससे हमें मुंह छिपाना ना पड़े।प्रत्यासी धर्मराज निषाद ने कहाकि सभी का हित भाजपा में है।दलितो के लिए यदि किसी ने कार्य किया है तो वो भाजपा ने ही किया है।सड़को का चौड़ीकरण,विद्युतीकरण सहित आवास,पेंशन, राशन,आयुष्मान योजना,शौचालय सहित तमान योजनाओं का लाभ आप सभी को मिल रहा है।अपील है कि 20नवम्बर को सबसे पहले मतदान फिर जलपान करे।उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,
मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न मोदनवाल,कुलदीप सिंह,ब्लाक प्रमुख फयाराम वर्मा,कप्तान सिंह,प्रधान सुशील तिवारी, विवेक तिवारी बाबा दुर्गेश तिवारी,पवन तिवारी,प्रदीप जायसवाल,गुड्डू पंडित,कृष्णदेव मिश्र,जीतबहादुर पांडे,शिव सहाय तिवारी कौशल किशोर तिवारी विनोद तिवारी मनोज तिवारी संजय पांडे संजय तिवारी सीतांशु त्रिपाठी दुर्गेश मिश्रा गजेंद्र पांडे ए दुर्गेश तिवारी कमलेश तिवारी चंद्रकांत तिवारी रत्नेश तिवारी खूनी पंडित बृजेश मिश्रा भगवाधारी प्रवेश मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।