ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

अमेठी(भादर)। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर त्रिभुवन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

```

*महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर त्रिभुवन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

अमेठी(भादर)। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया गया इसी क्रम में अमेठी जिले के भादर ब्लाक स्थित त्रिभुवन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज त्रिसुन्डी मे बच्चों ने विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई की आज जिले के विभिन्न क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर अमेठी जिले के भादर ब्लॉक स्थित त्रिभुवन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्रों द्वारा विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से लेकर वर्तमान में चल रही व्यवस्थाओं पर गीत और नाटक के जरिए रेखांकन को प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह (पप्पू सिंह) ने कहा कि बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को जीवनपर्यंत पालन करना चाहिए। इस अवसर पर महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रशांत सिंह सभी शिक्षक व बच्चे शामिल रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट सर्वेश तिवारी अमेठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *