सोनभद्र। बेसिक शिक्षा परिषद बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने और उन्हें बोझमुक्त व तनावमुक्त वातावरण देने के लिए लगातार नवाचार कर रहा है। इसी क्रम में कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ‘आनन्दम कार्यक्रम’ संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक माह के एक शनिवार को ‘नो बैग डे’ के रूप में मनाया जाता है।
घोरावल विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय विसुन्धरी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां वीणावादिनी सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान बच्चों को विभिन्न मनोरंजक व शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से आनंदमय माहौल प्रदान किया गया।
विद्यालय में आयोजित योग सत्र में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एआरपी मयंक दुबे ने प्रशिक्षक के रूप में योगाभ्यास कराया तथा विद्यार्थियों को एकाग्रता और ध्यान के अभ्यास के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने योग सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इस पहल की प्रशंसा की।
समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ‘आनन्दम कार्यक्रम’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सृजनशीलता का विकास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शिक्षिकाएँ श्वेता, रेखा, प्रीति, अंकित, सुलेखा, रूपा, सरगम सहित सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। मौके पर कंचन, प्रतिमा, मुन्नी देवी, फरजाना, सुनीता आदि शिक्षक भी उपस्थित रहीं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह