ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम की गोष्ठी सम्पन्न

```

सोनभद्र समाचार ब्युरो चीफ नन्दगोपाल पाण्डेय 

सोनभद्र। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार, एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डा० विनीता गुप्ता, एच०ओ०डी० एवं डा० प्रियंका अग्रवाल, एसोसियेट प्रोफेसर, पीडियाट्रिक हिमैटोलॉजी आंकोलॉजी, आई०एम०एस०, बी०एच०यू०, द्वारा अपनी टीम के साथ, डा० एस०एस० पाण्डेय, डा० प्रशान्त शुक्ला, डा० मनोज, डा० अशोक कुमार, ब्लड बैंक, डा० राहुल सिंह फिजिशियन, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल कालेज, सोनभद्र, डा० कुमार वरूनानिधी, पैथोलॉजिस्ट, प्रभारी ब्लड बैंक, दुद्धी, राहुल कुमार कन्नौजिया, फाइनेन्स कम लॉजिस्टिक कंसल्टेंट के द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय द्वारा डा० विनीता गुप्ता, एच०ओ०डी० एवं डा० प्रियंका अग्रवाल, एसोसियेट प्रोफेसर, का स्वागत करते हुए किया गया। उक्त कार्यक्रम में अब तक कुल 269289 सिकल सेल प्रारम्भिक जॉच की गई जिसमें 288 पॉजिटीव (सस्पेक्टेड केस) पाये गये है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज सिकल सेल एवं थैलिसिमिया के कुल 40 मरीजो का ब्लड सैंपल लेकर HPCL जॉच हेतु बी०एच०यू० भेजा गया। तपश्चात डा० विनीता गुप्ता, एच०ओ०डी०, पीडियाट्रिक हिमैटोलॉजी आंकोलॉजी, आई०एम०एस०, बी०एच०यू०, के द्वारा सिकल सेल और थैलिसिमिया बीमारी के बारे में लोगो बताते हुए जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद के प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रो पर सिकल सेल का निःशुल्क जॉच किया जाता है, समय-समय पर कैम्प के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं ब्लड सैम्पल कलेक्सन किया जायेगा। जिससे की उक्त बीमारी के प्रति सभी को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *