ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

भेड़ी के मौरम पट्टाधारक ने जमींजोद किया अंत्येष्टि स्थल

```

भेड़ी के मौरम पट्टाधारक ने जमींजोद किया अंत्येष्टि स्थल

0 लाल सोने के लालच में गरज रहीं पाॅकलैंड मशीनें
0 जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाने की नहीं जुटा पा रहे हिम्मत
0 गांव के ग्रामीणों में आक्रोश गहराया, आंदोलन की बना रहे योजना
उरई (जालौन)। सिस्टम को ठेगा दिखाकर अपने मनमर्जी से पैसों के लालच में भेड़ी खुर्द में मौरम खंड संख्या एक के पट्टाधारक ने बेतवा नदी किनारे के गांव के अंत्येष्टि स्थल को ही पाॅकलैंड मशीनों से जमींजोद कर वहां से अवैध तरीके से मौरम का खनन करवाने में जुटा हुआ है। जब ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दी तो उनकी कानों पर जूं नहीं रेंगा और न ही उन्होंने शिकायत की सत्यता जानने का कोई प्रयास किया। ऐसी स्थिति में अब यदि बरसात के मौसम में गांव के किसी परिजन का निधन होता है तो वह उसकी अंतिम क्रिया किस स्थान पर करेगा यह ऐसा सवाल है जिसका जबाब शायद ही खनिज विभाग ही नहीं अन्य अधिकारियों के पास नहीं होगा। यही कारण है कि अब ग्रामीण उक्त पट्टाधारक के आंदोलन की रणनीति बनाने में जुट गये हैं।
भेड़ी खुर्द के वाशिंदों का कहना है वैसे तो मौरम पट्टाधारकों की इस तरह की मनमर्जी कोई नई बात नहीं है। गांव के लोगों ने बताया कि कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम भेड़ी खुर्द में गाटा संख्या 1396 ग खंड संख्या 2 जिसका रकवा 20.24 हैक्टेयर है जिसका पट्टा मनकामेश्वर इन्फ्रास्ट्राक्चर पार्टनर निर्मलकांत तिवारी पुत्र स्व. मदन मोहन तिवारी निवासी 204 बुधौलियाना राठ के नाम 8 मार्च 2021 से 7 मार्च 2026 तक की अवधि के लिये स्वीकृत हुआ था। लेकिन उक्त पट्टाधारक ने लाल सोने के लालच में खंड संख्या 1 के बगल में ही गांव के ग्रामीणों का मोक्षधाम है जहां पर ग्रामीण अपने परिजन की मौत होने पर उसी स्थान विगत कई दशकों से अंतिम क्रिया करते चले आ रहे थे। लेकिन उक्त पट्टाधारक को जब यह पता चला कि सार्वजनिक हित के मोक्षधाम में मौरम का अकूत भंडार है तो उसने पाॅकलैंड मशीनों को लगाकर मोक्षधाम का पूरी तरह से नक्शा बिगाड़ते हुये अवैध तरीके से मौरम खनन कराने में जुट गया। अनेकों ग्रामीणों ने इसका विरोध करने का साहस दिखाया तो पट्टाधारक के गुर्गे ने उन्हें मुंह बंद रखने की धमकी दी जिससे अन्य गांव के लोग भी शांत हो गये। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की दूरभाष पर अधिकारियों को सूचना भी दी लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा। अब ऐसी स्थिति में ग्रामीण पट्टाधारक के विरुद्ध आंदोलन की रूपरेखा करने में जुट गये हैं ताकि पट्टाधारक की स्वेच्छाचारिता पर लगाम लग सके और सार्वजनिक हित के स्थान व निजी भूमि से अवैध तरीके से मौरम खनन करने से रोका लग सके।
इनसेट—
पट्टाधारक की करतूतों का मामला उनके संज्ञान में
उरई। खनिज अधिकारी आरबी सिंह से जब दूरभाष पर भेड़ी खुर्द में मौरम खंड संख्या एक के पट्टाधारक द्वारा सार्वजनिक हित के मोक्षधाम से पाॅकलैंड मशीनों से अवैध तरीके से मौरम खनन मामले में जानकारी चाही तो उनका कहना था कि मामला उनके संज्ञान में और उन्होंने पिछले दिनों पर मौके का निरीक्षण कर सत्यापन के साथ ही मानचित्र तैयार करने का सर्वेयर को निर्देश दिया है। साथ ही पट्टाधारक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
फोटो परिचय—
भेड़ी खुर्द के मोक्षधाम स्थल पर गरजती पाॅकलैंड मशीन।
जे पी जी 1 उरई

रिपोर्ट। रोहितसोनी जिला ब्यूरो जालौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *