बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव मदनपुरा,धोलकुवा में ज़्यादा बारिश के कारण आई बाड़ में लोगो के कच्चे घरों के बहने की एवं कई किसानो की गाय पानी में बहने की सूचना मिलने पर तत्काल गाँव की गली गली में जाकर सभी पीड़ितों से मिलकर उनके हुए नुकसान की जानकारी लेकर उपजिलाधिकारी बेहट एवं अपंर जिलाधिकारी राजस्व से बातचीत कर जल्द से जल्द मुवावज़ा दिलवाने के लिए एवं सभी कच्चे घरों को मुख्यमंत्री आवास योजना से बनवाने के लिए कहा
गाँव में ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ ने उनके खेत, घर और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को पूरी तरह से प्रभावित किया है। फसलें बह गईं, घरों में पानी भर गया और मवेशियों के लिए भी संकट आ गया।
गाँव के लोगो से मिलकर ये महसूस हुआ की बाढ़ से प्रभावित लोगों को न केवल वित्तीय मदद, बल्कि मानसिक और सामाजिक समर्थन की भी जरूरत है।
मेरा सरकार से विनम्र निवेदन है की घाड क्षेत्र में हुए नुकसान को देखकर यहाँ अलग से कोई राहत पैकेज दे ताकि लोगो को कुछ फ़ोरन राहत मिल सके
रोहित सिंह राणा
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़