*भाजपा मंडल कैमोर के तत्वाधान में अमेहटा प्रोजेक्ट गेट का किया गया घेराव*
*कार्यरत मजदूरों के हित में रखी गई 12 सूत्रीय मांग*
भाजपा मंडल कैमोर अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर के नेतृत्व में कैमोर के समीपी ग्राम अमेहटा में स्थापित हो रहा है अमेहटा प्रोजेक्ट में कार्यरत मजदूरों के हित में बुधवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव किया गया जहां भारी संख्या में स्थानीय कर्मचारियों व अन्य जन उपस्थित रहे
ग्राम अमेहटा में लगने जा रहा 1800 सौ करोड़ की लागत से एसीसी प्लांट का नवागत प्लांट इन दिनों नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है जहां एक ओर एसीसी प्रबंधक के आला अधिकारी स्थानीय क्षेत्र से 70 प्रतिशत लोगों को रोजगार देने की बात करते हैं वहीं दूसरी और जमीनी स्तर पर देखा जाए तो कुछ और बयां हो रहा है जिसको देखते हुए बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कैमोर अंकुर ग्रोवर के तत्वाधान में अमेहटा प्रोजेक्ट गेट का घेराव किया गया जिसमें मजदूरों के हित में 12 सूत्री मांगे रखी गई जिसमें प्लांट के आसपास शुद्ध वातावरण के लिए साफ सफाई मजदूरों के लिए स्वच्छ आवास,पेयजल,भोजन के लिए वेतन से पैसा कटौती नहीं करना, स्थानीय लोगों को रोजगार देना सहित अन्य मांगे रखी गई जिस पर एसीसी कैमोर के एचआरए हेड एचपी सिंह ने आश्वासन दिया है कि इस मांग को जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर गोवर ने बताया कि 12 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द नहीं माना गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी एसीसी मैनेजमेंट व प्रशासन की होगी इस दौरान नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा पूर्व पार्षद संतोष केवट निलेश रजत टिंकू बड़गैया दीपू बड़गैया गुड्डू बघेल संतोष चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे
*रिपोर्ट= राजेश कुमार तिवारी एवं सुनील सिंगोते*